फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यापारी 23 को करेंगे जीएसटी कार्यालय का घेराव

Mon, 21 Sep 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीएसटी विभाग पर अनावश्यक उत्पीड़न और व्यापारियों को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलन का एलान किया है। शनिवार को सिंधी चौराहा स्थित धर्मशाला में हुई व्यापारियों की महापंचायत में 23 सितंबर को जीएसटी कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्पीड़न नहीं रुका तो प्रतिष्ठान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी अधिकारी दुकानों में घुसकर व्यापारियों को धमकाते हैं और पुलिस बुलाकर भय का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने त्योहारी सीजन में इस तरह की कार्रवाई जारी रहने पर अधिकारियों को प्रतिष्ठानों में प्रवेश नहीं देने की चेतावनी भी दी। व्यापारियों ने सरकार से जीएसटी विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही अधिकारियों और उनके परिजनों व निकटतम मित्रों की संपत्ति की जांच कराने की मांग उठाई।
व्यापारियों ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में जीएसटी विभाग के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका जवाब देने की बात भी कही गई। महापंचायत में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के हरीश कपिल, प्रदीप सब्बरवाल, कैलाश जोशी, रोहित गर्ग, मदन फर्त्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-
प्रांतीय अध्यक्ष ने जीएसटी विभाग को चेताया
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जारी बयान में त्योहारी सीजन में अधिकारियों से व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्र से लेकर दीपावली तक व्यापारियों के लिए कारोबार का महत्वपूर्ण समय होता है। अनावश्यक जांच पड़ताल की कार्रवाई से व्यापारियों को परेशानी होती है। अगर त्योहारों में व्यापारियों को परेशान करने की शिकायत मिली तो व्यापारी समाज विरोध करेगा।

जिला नागरिक अस्पताल में दाखिला महिला मुस्कान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें