ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ ने मंगलवार को टीपीनगर ट्यूबवेल पर जलसंस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्यूबवेल जल्द चालू नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी।
व्यापारियों का कहना था कि हर छह माह में टीपीनगर का ट्यूबवेल फुंक जाता है, जिससे ट्रांसपोर्ट नगर में पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। व्यापारी, लेबर, मिस्त्री, ड्राइवरों को दूर-दूर पानी लेकर आना पड़ता है। जलसंस्थान के अधिकारियों से बात करने पर उनका यही जवाब होता है कि वोल्टेज की समस्या है।
व्यापारी संघ के महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल एवं कोषाध्यक्ष जसपाल मालदार ने ऐलान किया कि जल्द पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं हुई तो ईई कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शंकर भुटियानी, हाजी नफीस अहमद, राजेश पुरी, मनोज कपूर, विक्की भाटिया, प्रवीन कांडपाल, विनोद आनंद, अर्जुन भुटियानी, इंद्र भुटियानी, जमशेद अहमद, निजाम मिस्त्री, इरफान, असलम, मनोरंजन जैसवाल, रामसिंह जंगपांगी, नंदू, रामानंद आदि थे।