फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पार्किंग नहीं बनने से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शिलान्यास होने के बावजूद भीमताल बाईपास पर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन कारोबारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि प्राधिकरण ने पिछले वर्ष शिलान्यास कराकर अपना पल्ला तो झाड़ लिया लेकिन पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। व्यापारियों ने कहा कि निर्माण कार्य शुरु नहीं होने से आने वाले पर्यटन सीजन में सैलानियों और स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा कि जल्द पार्किंग का काम शुरू नहीं हुआ तो प्राधिकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राधिकरण सचिव से वार्ता कर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कहा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें