लालकुआं। बिंदुखत्ता संघर्ष समिति की ओर से तय की गई 18 फरवरी की रैली में भाकपा माले शामिल होगी। रैली की तैयारियों के लिए गांव-गांव जाकर बैठकें की जाएंगी। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि बिंदुखत्ता की जनता राजस्व गांव की मांग के लिए पिछले पांच दशकों से अधिक समय से संघर्ष कर रही है। किसान महासभा के जिलाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार गरीबों को भूमि से बेदखल करने पर तुली है। बैठक में किशन बघरी, पुष्कर दुबड़िया, धीरज कुमार, निर्मला शाही, अंबा दत्त बसखेती, गोपाल गड़िया आदि मौजूद रहे।