फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शारदा मार्केट की सड़क न बनने से भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने शारदा मार्केट की सड़क का कार्य तत्काल शुरू करने मांग और डीडीए पर आमजन के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने ट्रांसपोर्टनगर निरीक्षक की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के संयोजक धर्म यादव और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में व्यापारी मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान से मिले। उनका कहना था कि शारदा मार्केट में कई महीनों से सड़क क्षतिग्रस्त है। व्यापारियों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीडीए के कारनामों से आम आदमी त्रस्त है। व्यापारियों ने ट्रांसपोर्टनगर में खड़े वाहनों को हटाए जाने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र गुप्ता, राजीव अग्रवाल, कुंदन बिष्ट, अस्मित गुजराल, राकेश गुप्ता, कुंदन रावत, ललित जायसवाल, राम दत्त उप्रेती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें