फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज बस से टकराया ट्रैक्टर यात्रियों में मची चीखपुकार

Mon, 16 Nov 2026 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बसअड्डे से जालंधर के लिए निकली रोडवेज बस जसपुर से आगे धरमपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो की साधारण सेवा वाली बस रविवार की दोपहर बस अड्डे से निकली। शाम करीब पांच बजे जसपुर से आगे यूपी के धरमपुर के पास गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान बस में 43 यात्री सवार थे। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो बस के चालक और परिचालक वहां से बस लेकर चले गए और सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों से भरी बस को यूपी के बादीगढ़ थाने में खड़ा कर दिया।


ढाई घंटा बस खड़ी होने से यात्री परेशान
त्योहार खत्म होने के बाद पंजाब, जालंधर रूट पर वापसी कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटा बस खड़ी रही। रविवार के दिन रोडवेज बसों में भीड़ होने के चलते अन्य बसों में यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। ऐसे में रोडवेज स्टॉफ ने बस में आई कर्मियों को दूर किया और यात्रियों के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन



-
जालंधर जा रही बस के यूपी बिजनौर जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। बस के अगले हिस्से में नुकसान हुआ था। करीब दो घंटे वहां बस रुकी रही, इस दौरान जो कमी थी उसे ठीक कर बस गंतव्य को रवाना हो गई। - संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें