फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं से रामपुर तक लगेगी ट्रैक सेफ्टी फेंसिंग

Fri, 20 Feb 2026 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। इज्जतनगर रेल मंडल के लालकुआं से रामपुर तक 126 किलोमीटर के सेक्शन में ट्रेनों की रफ्तार 130 किलोमीटर हो जाएगी। इससे पहले यहां लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए ट्रैक के किनारे सेफ्टी फेंसिंग पर 19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुछ सेक्शन में रेलवे ने काम शुरू कर दिया है जिससे अप्रैल से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रेल संचालन में सबसे बड़ी समस्या लावारिस पशुओं के झुंड बनकर पटरी के आसपास घूमना है। वंदेभारत, अमृत भारत, राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेनों से पशुओं के झुंड टकराते हैं। कई बार तो ट्रेनें डिरेल हो चुकी हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में लावारिस पशुओं को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए सेफ्टी फेंसिंग लगाई जा रही है। इज्जतनगर मंडल के राया, मथुरा, कासगंज, काठगोदाम के कुछ सेक्शन में फेंसिंग लगाई जा चुकी है। अब लालकुआं से रामपुर तक सेफ्टी फेंसिंग योजना से रेलवे ट्रैक को सुरक्षित किया जाएगा।
लालकुआं से रामपुर तक 126 किलोमीटर में सेफ्टी फेंसिंग का लगाने का काम शुरू किया गया है जिसमें लालकुआं से रुद्रपुर तक 37.88 किलोमीटर और रुद्रपुर से रामपुर तक 88.12 किलोमीटर तक सेफ्टी फेंसिंग पर रेलवे करीब 19 करोड़ रुपये खर्च करेगा। लालकुआं से रामपुर तक 126 किलोमीटर तक ट्रैक हाईस्पीड बन जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन


जहां-जहां लावारिस पशु का आवागमन ट्रैक के आसपास अधिक है, वहां सेफ्टी फेंसिंग कराई जा रही है। लालकुआं से रामपुर तक भी फेंसिंग का काम चल रहा है। करोड़ों का प्रोजेक्ट है। ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

संजीव कुमार शर्मा, सीनियर डीसीएम, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें