फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजस्व गांव के मुद्दे पर डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

Fri, 20 Feb 2026 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बैठक करते  लोग।
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग के लिए लालकुआं में धरना-प्रदर्शन के बाद बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को बैठक की। बैठक में मांग के लिए चल रहे आंदोलन पर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वन अधिकार समिति के दावों से संबंधित पिछले डेढ़ माह से जिलाधिकारी कार्यालय में लंबित पत्रावली के संबंध में शीघ्र ही एक शिष्टमंडल डीएम से मुलाकात करेगा। शिष्टमंडल वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत दावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध करेगा। समिति के संयोजक और सेवानिवृत्त कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी ने रैली और जनसभा की सफलता पर संतोष जताया। वहीं कुछ कमियों पर भी आत्ममंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, वनाधिकार समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें