फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी नदी में एंगलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग सुयालबाड़ी में कोसी नदी पर एंगलिंग शुरू करने जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से सुयालबाड़ी स्थित जसुली देवी धर्मशाला का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। यहां कुमाऊंनी शैली में एक कैफे भी बनाया गया है ताकि सुयालबाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ सैलानियों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग अब सैलानियों के लिए कोसी नदी में एंगलिंग की तैयारी कर रहा है। विभाग की ओर से एंगलिंग कैंप के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी कर ली गई है। एंगलिंग के माध्यम से सैलानी कोसी नदी से मछली पकड़कर बाद में उसे नदी में ही छोड़ सकेंगे। एंगलिंग के संचालन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। सैलानी जसुली देवी धर्मशाला के दीदार करने के साथ जसुली देवी की विशेषता के बारे में जान सकेंगे।
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि सुयालबाड़ी में जसुली देवी धर्मशाला के दीदार के साथ सैलानी कोसी नदी में एंगलिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। भंडारी ने कहा कि विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया की गई है। जल्द ही एंगलिंग का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध होने के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें