फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल से लौटे पर्यटक, बसें रही फुल

विज्ञापन
खिड़की से बस में घुसने की कोशिश करते युवक। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल में 31 दिसंबर मनाने पहुंचे पर्यटक शुक्रवार को घर लौटने लगे, जिससे नैनीताल से हल्द्वानी आने वाली अधिकतर बसें यात्रियों से भरी आई। उधर, दिल्ली समेत अन्य मार्गों पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन को नैनीताल से यात्रियों को लाने के लिए अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि 31 दिसंबर मनाने गए पर्यटक लौटने लगे हैं। हल्द्वानी से नैनीताल जाने के लिए यात्रियों की संख्या सामान्य रही, जबकि नैनीताल से लौटने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। इसे देखते हुए दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। साथ ही चार बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या कम रही। पांच या 10 यात्रियों को लेकर बसें दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें