फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग-बोटिंग का लुत्फ लेने पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग और भीमताल में बोटिंग करते सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल में भी शुक्रवार को सैलानियों की चहल-पहल रही। नौकुचियाताल में सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। बाहरी राज्यों से आए सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग के साथ भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल झील में बोटिंग भी की।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग संचालक नितिन राणा, अंशुल जोशी, राकेश बोस और विनोद दुम्का ने बताया कि पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौट रहा है। लेक इन होटल के मैनेजर जुबैर खान ने बताया कि होटल में शत प्रतिशत बुकिंग होने से राहत मिली है।
उधर, भवाली के श्यामखेत स्थित चाय बागान में लगभग 80 पर्यटक घूमने पहुंचे। मैनेजर नवीन पांडे ने बताया कि चाय बागान खुलने के बाद पहली बार सबसे ज्यादा लोग बागान की सैर करने पहुंचे। कैची मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि श्रद्धालु बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग और भीमताल में बोटिंग करते सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें