फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: पर्यटकों की भीड़ से भीमताल से कैंची धाम तक लगा जाम, यात्री और श्रद्धालु हुए परेशानी

Mon, 25 May 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भीमताल से कैंची धाम तक पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते रविवार को लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
भीमताल से कैंची धाम तक लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैलानियों की आवाजाही से भीमताल से कैंची धाम तक जाम लगने से यात्रियों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को भीमताल और भवाली से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा गया। भीमताल बाजार से तिकोनिया और डांठ से सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से शाम तक जाम की समस्या बनी रही। भटेलिया, कसियालेख और धारी बाजार क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगता रहा। पार्किंग नहीं होने से सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से भी जाम की समस्या बनी रही। सैलानियों की बुकिंग से होटल और होमस्टे संचालक खुश नजर आए और कारोबार भी सही रहा। वहीं, सरोवर नगरी इन दिनों पूरी तरह पर्यटन के रंग में रंगी हुई है।

मैदानी इलाकों में बढ़ती तपिश के बीच नैनीताल रविवार को पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार रहा। पर्यटकों की भारी आमद के कारण पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में परेशानी उठानी पड़ी। नगर में उन्हीं पर्यटक वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है जिनके पास होटल की कंफर्म बुकिंग के साथ-साथ निजी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिन पर्यटकों के पास होटल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उन्हें अपने वाहन रूसी बाईपास या चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने होंगे जहां से वे शटल सेवा के जरिये शहर तक पहुंच सकते हैं। यह नियम शहर की पार्किंग पैक होने के बाद लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें