फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यस्त पंत पार्क का मुख्य गेट बंद होने से पर्यटक परेशान

Mon, 19 May 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में पीक ग्रीष्म सीजन पर्यटन शुरू हो चुका है लेकिन नैनीताल में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण कार्य होने से उक्त क्षेत्र में निर्माण सामग्री फैली हुई है। इससे पर्यटकों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर का पंत पार्क मुख्य पर्यटक स्थल है। नैनीताल आने वाले पर्यटक इसी मार्ग से होकर नयना देवी मंदिर समेत भोटिया व तिब्बती बाजार की ओर जाते हैं लेकिन इन दिनों पंत पार्क क्षेत्र में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कार्य चल रहा है। इसके चलते मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास स्थित पंत पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद किया गया है।
इससे पर्यटकों को परेशानी हो रही है। इधर पंत पार्क में अधूरे कार्य के चलते निर्माण सामग्री फैली हुई है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि बीते दिनों प्रतिकूल मौसम से कार्य में व्यवधान हुआ। पंत पार्क में टाइल्स आदि लगाने का कार्य हो चुका है, शेष कार्य भी शीघ्र कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें