फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक और नाव चालक का झगड़ा

Mon, 28 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटक और नाव चालक का रविवार को सवारी और लाइफ जैकेट को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ा कि दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली ले आई। एक घंटे तक कोतवाली में नाव चालकों की भीड़ लगी रही। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष लिखित आपसी समझौता कर लिया। जिला बरेली के बहेड़ी निवासी पर्यटक शानू परिवार के साथ लगभग साढ़े तीन बजे बोटिंग करने गया था। शानू का नाव चालक जगदीश सिंह निवासी ब्रेसाइट कंपाउंड के साथ सवारी अधिक होने और लाइफ जैकेट नहीं देने पर दोनों की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


पर्यटकों का आरोप था कि छोटे बच्चों को भी सवारी मान रहे थे, जबकि बच्चे इतने छोटे थे कि वो अपनी मां से अलग दूसरी नाव में नहीं बैठ सकते थे। इधर नाव चालक का कहना था कि पर्यटक ने अपने आप को विधायक का पुत्र बताते हुए उनके साथ अभद्रता करते हुए सबक सिखाने की धमकी दी। बाद में दोनों पक्षों का कोतवाली में पुलिस के समक्ष लिखित समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें