फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़: रेंगते रहे वाहन, पहाड़ के यात्रियों को रूट डायवर्जन से हुई परेशानी

Sun, 25 Oct 2026 11:51 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से मॉल रोड और बिरला मार्ग पर जाम लगा। शहर में होटलों की बुकिंग 70 फीसदी तक पहुंची, जबकि भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर के पर्यटन कारोबारियों ने ट्रैफिक प्लान से कारोबार प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन
शनिवार को तल्लीताल में लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में शनिवार सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बीते सप्ताह शहर में काफी कम भीड़ देखने को मिली थी, लेकिन इस शनिवार सुबह से ही वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ने के कारण मॉल रोड और बिरला मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जगह-जगह जाम देखने को मिला।

सरोवर नगरी के प्रमुख पार्किंग स्थल दोपहर के बाद लगभग फुल हो गए। साथ ही शहर के होटलों और होम स्टे में भी 70 फीसदी तक बुकिंग दर्ज की गई है। भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नैनीताल पुलिस ने पूर्व में ही भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को शहर में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार को भी और सैलानियों के आने से बेहतर कारोबार होगा। व्यापारियों ने भी प्रशासन से पर्यटन सीजन के मद्देनजर यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुचारु रखने की अपील की है।

ट्रैफिक प्लान के बाद भी परेशान रहे पहाड़ के यात्री

सप्ताहांत के चलते पुलिस की ओर से तीन दिन के लिए बनाए गए ट्रैफिक प्लान के बाद भी पहाड़ के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अल्मोड़ा, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों को रूट डायवर्ट के चलते अतिरिक्त सफर के साथ अधिक किराया देना पड़ा। साथ ही भवाली से वाहनों को रोककर डायवर्ट करने से भी यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के प्रदीप लमगड़िया, सुरेश बिष्ट ने बताया कि कैंची धाम के चलते पुलिस की ओर से हर बार पहाड़ के वाहनों के लिए रूट डायवर्ट करने से परेशानियां उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सफर तय करने में काफी समय लग रहा है। साथ ही अधूरे सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास से वाहनों को भेजने से भी दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

लोगों ने पहाड़ के यात्रियों के लिए सुगम यातायात सुचारु करने के लिए जल्द-से-जल्द बाईपास सुचारु करने की मांग की। शनिवार को कैंची धाम में सुबह से शाम तक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। भीमताल और भवाली से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा गया।

इधर गरमपानी, खैरना, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर और नौकुचियाताल के होटल कारोबारियों व व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की ओर से लागू ट्रैफिक प्लान से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। कहा कि इसके चलते भीमताल, नौकुचियाताल, भवाली और मुक्तेश्वर में 60 प्रतिशत से अधिक होटल और होम स्टे खाली रहे। पुलिस की ओर से लागू ट्रैफिक प्लान में कैंची धाम मार्ग से सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के टैक्सी स्कूटी के संचालन में बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें