फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: खड़ंजा खनन गेट के पास फंदे में फंसने से तेंदुए की मौत, खेत स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Sun, 25 Oct 2026 10:58 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर

सार

रामनगर के पापड़ी गांव में खड़ंजा खनन गेट के पास खेत में फंदे में फंसने से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने खेत स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के तराई पश्चिमी वनप्रभाग की रामनगर रेंज स्थित ग्राम पापड़ी में मौजूद एक खेत में एक तेंदुए की फंदे में फंसने मौत होने का मामला सामने आया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। उसने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही टीम ने संबंधित खेत स्वामी को हिरासत में लेने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामनगर रेंज के खड़ंजा खनन गेट पास स्थित ग्राम पापड़ी में मौजूद एक खेत में वन विभाग को तेंदुए के फंदे में फंसने से मारे जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद वनाधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने तेंदुए के शव फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चुरा खान भेज दिया। तराई पश्चिमी वन विभाग की एसडीओ किरण शाह ने बताया कि संबंधित खेत स्वामी को हिरासत में लिया गया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि तेंदुए की मौत के तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें