मुक्तेश्वर (नैनीताल)। प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के चलते सैलानियों की आवाजाही नहीं होने से भीमताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और भवाली क्षेत्र में पर्यटन कारोबार ठंडा पड़ा है।
मुक्तेश्वर में सैलानियों की आवाजाही नहीं होने के चलते होटल और होम स्टे संचालकों को अपनी जेब से कर्मचारियों को वेतन देने को मजबूर होना पड़ रहा है। मुक्तेश्वर में सैलानी नहीं पहुंचने से होटलों और होम स्टे में कमरे खाली पड़े हैं।
पर्यटन कारोबारी राजू गुप्ता, राजू मेहरा, दीपक जोशी, दीपक बिष्ट, दिलावर बिष्ट और संजय सिंह ने बताया कि मुक्तेश्वर क्षेत्र में सैलानियों के नहीं आने पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों का कहना है कि प्रयागराज में महाकुंभ के चलते भी सैलानी पहाड़ की ओर नहीं आ रहे हैं। इधर भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल और भवाली में भी सैलानियों की चहलपहल कम देखने को मिल रही है। संवाद