रामनगर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 80 छात्राओं के शैक्षिक दल ने आईएमपीसीएल (इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड) मोहान का भ्रमण किया। छात्राओं ने संस्थान में आयुर्वेदिक और यूनानी पद्धति से दवा बनने की प्रक्रिया के साथ मशीनों का निरीक्षण भी किया।
बाद में छात्राओं ने कार्बेट पार्क के धनगढ़ी में म्यूूजियम का भ्रमण किया। इसके बाद दल ने गर्जिया मंदिर में माता के दर्शन कर मंदिर के इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य केडी माथुर, प्रेमा जोशी, दीक्षा जोशी, हेमा मेहरा, प्रेमा भट्ट, सुरेश चंद्र आदि थे।