फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शेरवुड कॉलेज में टॉर्च लाइट शो ने मनमोहा

Thu, 05 Jun 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
शेरवुड कॉलेज में मुख्य अतिथि राज्यपाल व अन्य। 
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को ऐतिहासिक शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के 156वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। राज्यपाल ने स्कूल में कई दशकों से अनवरत सेवाएं देने वाले शिक्षकों व स्टाफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पीटी ड्रिल, जिम्नास्टिक, टॉर्च लाइट शो सहित विविध रोमांचक व दर्शनीय प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि शेरवुड केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि एक जीवंत विरासत है ऐसा स्थान जहां इतिहास, अनुशासन और नेतृत्व का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि शेरवुड कॉलेज ने भारत को न केवल श्रेष्ठ विद्यार्थी दिए हैं, बल्कि ऐसे नेतृत्वकर्ता भी तैयार किए हैं जिन्होंने सेनाओं का नेतृत्व किया, राष्ट्र का निर्माण किया और अपने-अपने क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि विश्व भारत की ओर देख रहा है, और देश को आप सभी युवाओं से बड़ी उम्मीदें है जिस पर आप सभी को खरा उतरना है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्र रहे असम राज्य के विशेष मुख्य सचिव एस.अब्बासी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर, प्रधानाचार्य अमनदीप संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें