फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से तीन दिन शाकाहार रहेंगे तिब्बती

Wed, 18 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
तिब्बती समुदाय का 19, 20, 21 फरवरी (लोसर) से नया साल शुरू हो रहा है। इन तीन दिनों तक तिब्बती समुदाय की दुकानें बंद रहेंगी और मांस का सेवन वर्जित रहेगा। लोसर पर फरवरी की 21 तारीख को मंदिर में धर्मगुरु की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन


तिब्बती धर्मगुरु लामा घिसी घिसी कुंजोक ने बताया कि लोसर का अर्थ होता है नया साल। 19 फरवरी से तिब्बती कलेंडर का नया साल शुरू हो रहा है। कल से तीन दिन तक कोई भी तिब्बती मांस का सेवन नहीं करेगा। कल से सुबह बौद्ध मठ में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। तीन दिन तक तिब्बती समुदाय की दुकानें भी बंद रहेंगी। इन तीन दिनों में मठ के अलावा घर-घर में नए साल का जश्न मनाया जाएगा।

मठ के सेवादार डोनडुप ने बताया कि मठ के बाहर दलाईलामा की दीर्घायु के लिए लगाया गया ध्वज भी नए साल के अवसर पर बदला जाएगा। यह ध्वज गुरु की दीर्घायु के साथ समुदाय के शुभंकर का प्रतीक है।
विज्ञापन


मठ में कभी नहीं बनता मांसाहार
बौद्ध मठ के गुरु लामा घिसी घिसी कुंजोक, पुजारी डोनडुप, खेटुप, रिक्संग, केटेल, शिचुम ने बताया कि मठ में कभी भी मांसाहार नहीं बनाया जाता है। यहां शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन होता है। उन्होंने बताया कि 21 जून को धर्मगुरु दलाईलामा को 80 वर्ष पूर्ण होने पर मठ में विशेष प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें