फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संक्रामक बीमारी है टोमेटो फ्लू, बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टोमेटो फीवर या हैंडफुट माउथ सिंड्रोम एक वायरस संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी सामान्यत: पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होती है और दो-तीन दिन तक रहती है। इस दौरान शरीर स्वयं इस संक्रमण से लड़ता है। बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी है। कहा कि एसटीएच आने वाले ऐसे मरीजों की संख्या गिनी चुनी है।
विज्ञापन

यह कहना है सुशीला तिवारी अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रितु रखोलिया का। उन्होंने बताया कि टोमेटो फ्लू पर बच्चों को सर्दी खांसी, दस्त, पेट दर्द, हाथ पैर में छाले होने की शिकायत होती है। कई बार मुंह के किनारे और भीतर भी छाले हो जाते हैं। सर्दी खांसी, छालों को छूने से अथवा मल-मूत्र की साफ सफाई से यह फैल सकता है। उन्होंने बताया कि इसकी न तो कोई अलग से दवा है और न ही टीका। कहा कि लक्षण नजर आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक से परामर्श लें।

खसरा, चिकनपाॅक्स और टोमेटो फ्लू के लक्षण अलग-अलग
उन्होंने बताया कि खसरा, चिकनपाॅक्स और टोमेटो फ्लू के लक्षण अलग-अलग होते हैं। चिकनपाॅक्स में बुखार से पहले दाने आते हैं और सिर से शुरू होकर छाती व हाथ-पैर तक पहुंचते हैं। अंत में काले होकर पटकते हैं। टोमेटो फ्लू में हाथ पैर और मुंह में दाने होते हैं। टोमेटो फ्लू से पीड़ित बच्चों को अधिक से अधिक तरल पदार्थ देना चाहिए। बताया कि शरीर खुद ब खुद इस संक्रमण से लड़ता है और पांच छह दिन में बीमारी ठीक हो जाती है।
विज्ञापन



-इन बातों का रखें ध्यान
- हाथ नियमित रूप से धोएं, बीमार बच्चे को अन्य से दूर रखें, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, मरीज को हल्का खाना और तरल पदार्थ दें। शरीर तपने पर बुखार की दवा दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें