फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दूध, दही, पनीर और खोया के छह सैंपल लिए

Sun, 12 Oct 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की जांच करते खाद्य निरीक्षक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। शासन के निर्देश पर दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार तड़के विभिन्न स्थानों से दुग्ध पदार्थ लेकर शहर में आने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान टीम ने दूध, दही, पनीर व खोया के छह सैंपल भरे। सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


रामनगर के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि शनिवार को विभागीय टीम ने हल्दुआ स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट पर सुबह पांच बजे से 11: 30 बजे तक दूध, दही, क्रीम, पनीर व खोया लाने वाले वाहनों की चेकिंग की। बताया कि शहर में सरकारी एवं निजी बसों, टाटा एसीई एवं अन्य वाहनों से दुग्ध पदार्थों की आपूर्ति होती है। बताया कि इन वाहनों में 25 किलो मावा, 60 किलो पनीर, 150 लीटर दूध व 40 किलो क्रीम पाई गई। संदेह के आधार पर छह नमूने लिए गए। बताया कि त्योहारों को लेकर विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि उनके आसपास कहीं भी संदेहास्पद खाद्य सामग्री बनाई या बेची जा रही तो इसकी जानकारी विभाग को दें। टीम में आरआई हरीश चंद्र यादव, आरएसआई गौरव बिनवाल, पुलिस उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें