दस दिन से चले आडिशन के बाद बृहस्पतिवार को मिस कुमाऊं प्रिंसेस-2015 का सेमीफाइनल हुआ, जिसमें कुमाऊं भर से आईं 42 में से 30 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया। रानीबाग काठगोदाम स्थित होटल रॉयल विंडसर में फाइनल में चयनित प्रतिभागियों के बीच शुक्रवार शाम चार बजे से मिस कुमाऊं प्रिंसेस बनने के लिए जंग होगी।
जजमेंट के लिए ‘बालिका वधू’ फेम सांची (रूप दुर्गापाल) आएंगी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश होंगी। सेमीफाइनल के निर्णायक मंडल में कृष्णा लेजर एंड कास्मेटिक सेंटर की डायरेक्टर डा. पवलीन खुराना सिंह, ज्वेलरी डिजाइनर, डायमंड स्पेशलिस्ट और फैशन कंसलटेंट श्रद्धा आनंद, नीलकंठ हास्पिटल की डायरेक्टर डा. स्वाती सिंघल, कृष्ण मुरारी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर रिचा शर्मा, गणपति इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नालाजी की कोआर्डिनेटर शिवाली अग्रवाल शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन अमर उजाला रूपांतरण सदस्य किंसुक शर्मा ने किया।