फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूरी हल्द्वानी रहेगी प्यासी 

Wed, 04 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग की नहर में रिसाव के कारण बुधवार को जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिलेगा। पहले से पेयजल संकट झेल रहे लोग बुधवार को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसेंगे। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जल संस्थान को सिंचाई विभाग आपूर्ति नहीं करेगा। 
विज्ञापन


कालटैक्स के पास रेलवे स्टेशन के पीछे सिंचाई विभाग की नहर से रिसाव हो रहा है। रिसाव के कारण सिंचाई विभाग का पानी बर्बाद हो रहा है। सिंचाई विभाग गौला से ही जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को 35 एमएलडी पानी प्रतिदिन देता है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एमडी कांडपाल ने बताया कि उक्त नहर में रिसाव तेजी से हो रहा है।

बुधवार को गौलापार की नहर में पानी छोड़ा जाता है इसलिए मरम्मत की जा सकती है। जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति बाधित करने की सूचना दे दी गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में सुबह आपूर्ति होगी मगर शाम की आपूर्ति नहीं होगी। जिन क्षेत्रों में अधिक संकट होगा वहां टैंकरों से आपूर्ति की जाएगी। 
विज्ञापन

=============

निर्माण कार्य पर सात को नोटिस 
हल्द्वानी। जिलाधिकारी के आदेशों का भी लोगों पर असर नहीं हो रहा है। निर्माण कार्य पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से निर्माण कार्य हो रहे हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय ने बताया कि सीएमटी कालोनी डहरिया में दो को, मुखानी में एक, पनियाली में तीन और कालटैक्स में एक को नोटिस दिया गया। जल संस्थान के अधिकारी भले ही नोटिस देकर अपना काम पूरा कर रहे हों मगर नोटिस मिलने के बाद भी कई स्थानों पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें