हल्द्वानी। कांग्रेस के विधानसभा टिकट के दावेदारों के आवेदन का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद सभी आवेदन देहरादून भेज दिए जाएंगे। सोमवार को हल्द्वानी सीट से चार और रामनगर सीट से एक दावेदार ने आवेदन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि आज हल्द्वानी सीट से प्रयाग भट्ट, खजान पांडे, ललित जोशी और शोभा बिष्ट और रामनगर से संजय नेगी ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले कालाढूंगी से विजय सिजवाली, जया कर्नाटक, महेश कांडपाल, महेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह भाईजी, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड्वाल, हुकुम सिंह कुंवर, लालकुआं से पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, संध्या डालाकोटी, बालम सिंह बिष्ट, राजेंद्र खनवाल, हरेंद्र बोरा,भीमताल से दान सिंह भंडारी, कृपाल महरा, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. महेंद्र पाल और गोपाल सिंह बिष्ट, रामनगर से पुष्कर दुर्गापाल, नैनीताल से सरिता आर्या और हेम आर्या ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे तक आवेदन लिए जाएंगे।