फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने का आखिरी दिन आज, अब तक इतने लोगों ने पूरी की यह प्रक्रिया

Mon, 15 Dec 2025 10:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नैनीताल जिले के राशन कार्ड धारकों पर संकट मंडरा रहा है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि आज है लेकिन अब तक 53 फीसदी ही इस प्रक्रिया को पूरी कर पाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के राशन कार्ड धारकों पर संकट मंडरा रहा है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि आज है लेकिन अब तक 53 फीसदी ही इस प्रक्रिया को पूरी कर पाए हैं। ई-केवाईसी न होने की स्थिति में संबंधित यूनिट को निरस्त कर उसका राशन नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से लाल व सफेद राशन कार्डधारकों को मुफ्त और पीले कार्डधारकों को न्यूनतम दरों पर हर माह गेहूं, चावल उपलब्ध कराया जाता है। नवंबर से राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। पहले इसकी अंतिम तिथि एक दिसंबर तय थी लेकिन बाद में इसे 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद जिले में ई-केवाईसी की प्रगति खास नहीं हुई। पूर्ति विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब दो लाख राशनकार्ड हैं। इनमें 9.50 लाख यूनिट में से अब तक 4.99 लोगों ने ई-केवाईसी कराया है। घर बैठे ई-केवाईसी एप भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आज है। सोमवार को इस संबंध में शासन से राहत मिलने संबंधी आदेश आने की उम्मीद है।

37 हजार से अधिक कार्डधारकों का सत्यापन जारी
केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई अपात्रों की सूची का सत्यापन चल रहा है। पूर्ति विभाग इन दिनों इस कार्य में जुटा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 37,080 कार्डधारकों का सत्यापन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें