नैनीताल में आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमी फाइनल मैच में मुरादाबाद के अभिषेक खंडेलवाल क
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ, जिमखाना क्लब और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजन में चल रही 96वीं अखिल भारतीय ऑटम जिमखाना क्रिकेट कप प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में कलेक्ट्रेट मुरादाबाद और वुडहिल यूपी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। बृहस्पतिवार (आज) को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। इसके मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी रहेंगे।
बुधवार को डीएसए मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में कलेक्ट्रेट मुरादाबाद पे निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि हेमंत बिष्ट ने मुरादाबाद के अभिषेक खंडेलवाल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे सेमीफाइनल में वुडहिल यूपी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए । जवाब में सोनीपत के खिलाड़ी 16 ओवर में 80 रन बनाकर सिमट गए।