फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में आज डोजर से अतिक्रमण हटेगा

Fri, 03 Nov 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
विज्ञापन
नैनीताल में आज डोजर से अतिक्रमण हटेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नोटिस देने के बावजूद कई व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसलिए बृहस्पतिवार को जिला, पालिका प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया। कुछ व्यापारियों ने व्यावहारिक दिक्कतों का हवाला देकर अभियान का विरोध किया तो उनकी ईई से तीखी नोकझोंक हो गई। पालिका ने अतिक्रमणकारियों को शुक्रवार सुबह तक खुद अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। बताया कि शुक्रवार को मोहन को चौराहे से नैनीताल क्लब चौराहे तक डोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


 एसडीएम अभिषेक रुहेला की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को खुद तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा गया। बताया कि 17 अक्तूबर को 43 व्यापारियों को नोटिस भी दिए गए थे। इनमें से 13 व्यापारियों ने अतिक्रमण ध्वस्त कर फोटोग्राफ के साथ इसका पत्र पालिका को भेज दिया है।

शुक्रवार को इस संदर्भ में हाइकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाना है। इसलिए एसडीएम, पालिका ईओ रोहिताश शर्मा, सीओ विजय थापा की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहन को चौराहे से सटी दो दर्जन से अधिक दुकानों में अतिक्रमण पाया गया।
विज्ञापन


इन दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि शुक्रवार सुबह तक उन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका, प्रशासन डोजर से अतिक्रमण हटाएगा। अभियान के दौरान जेई डीएस मेहरा, ईश्वर बहुगुणा, सूरज चौहान समेत पालिका, प्रशासन, पुलिस भी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें