फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आंकाक्षा व दीक्षा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा की दो छात्राओं का चयन 29वीं अंडर 16 राष्ट्रीय स्तरीय की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह आयोजन चार से सात नवंबर तक दुमका झारखंड में होगा। इसमें खेलने के लिए 10वीं की दीक्षा मनराल, नवीं की आकांक्षा नेगी रवाना हो गई हैं। उन्होंने तीन से पांच अक्तूबर तक अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड कबड्डी फेडरेशन के मुकाबले में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इन दोनों ने पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी में प्रतिभाग किया था। इस पर प्रधानाचार्या मीना पांथरी, खेल शिक्षक मो. इसरार, राजेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन बसेड़ा आदि शिक्षक शिक्षिकाओें ने बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें