फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी झील को बचाने के लिए कल नंगे पैर मार्च

Fri, 02 Jun 2017 02:09 AM IST
नैनीताल, अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नैनी झील के लगातार गिर रहे जलस्तर और उससे उत्पन्न होने वाली स्थितियों की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए स्थानीय लोगों ने तीन जून को प्रस्तावित नंगे पैर मार्च की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए अन्यत्र रह रहे नैनीताल मूल के लोग भी बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने भी इस मार्च में भागीदारी की घोषणा की है।
विज्ञापन


शहर के लोगों की पहल के बाद क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, इतिहासविद् एवं लेखक पुष्पेश पंत, प्रख्यात लेखिका नमिता गोखले फैशन फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने ट्वीट कर के झील के गिरते जलस्तर पर चिंता जताते हुए इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया है।

वहीं, प्रख्यात नृत्यांगना शुभा मुद्गल सहित करीब 1400 लोगों ने झील को बचाने संबंधी ऑनलाइन पेटिशन हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को टैग किया है। सिटिजंस फॉर नैनीताल के नाम से व्हाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रस्तावित मार्च का जोरों पर प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रुप में दी गई जानकारी के मुताबिक यह मार्च तीन जून को शाम छह बजे तल्लीताल डांठ से शुरू होकर मल्लीताल पंत चौराहे तक जाएगा। मार्च में भागीदारी कर रहे सदस्यों ने कहा है कि वे इसमें नंगे पैर शिरकत करेंगे, लेकिन जूते-चप्पल पहनकर भी भागीदारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें