फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक रक्तस्राव से हाथी की मौत 

Fri, 02 Jun 2017 02:07 AM IST
रामनगर, अमर उजाला ब्यूरो, जसपुर/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर/रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के उत्तरी जसपुर वन राजि (फांटो रेंज) के जंगल में मिले घायल नर हाथी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया। बताया कि हाथी की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मंगलवार शाम फीका नदी के किनारे घायल हाथी को देखा था। उन्होंने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। कार्बेट टाइगर रिजर्व से डॉक्टरों की टीम बुलाकर वनकर्मी उसका उपचार करा रहे थे। एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल हाथी फांटो कक्ष संख्या 51 के जंगल में 50 मीटर अंदर आकर बैठ गया।

रेत पर पड़े हाथी के ऊपर छाया कर दी गई थी। इसके बावजूद बुधवार शाम हाथी ने दम तोड़ दिया था। रेंजर एमसी शर्मा ने बताया कि पतरामपुर रेंज से सटे फांटो और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व बिजनौर में आपसी संघर्ष में घायल होकर यहां आया था। उसके दोनों दांत सुरक्षित थे। आयु करीब 20 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें