फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीआईपी की राह आसान बनाने के लिए जनता को जाम में झोंका

Sat, 20 Jun 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/भीमताल। वीआईपी मूवमेंट के नाम पर एक बार फिर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भवाली-भीमताल और आसपास के इलाकों में लगाए गए ट्रैफिक प्लान के चलते सड़कों पर घंटों लंबा जाम लग गया जिसमें पर्यटक, स्थानीय लोग और ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी तक फंसे रहे। ऐसे मेंम लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा नजर आया।
विज्ञापन

कैंची धाम, रातीघाट और भवाली क्षेत्र में शुक्रवार को वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया था। इस कारण भवाली-नैनीबैंड-सैनिटोरियम बाईपास और नैनीताल रोड पर दो किमी लंबा जाम लगा रहा। लोगों ने कहा कि वीआईपी लोगों को खुश करने के लिए आम जनता को परेशानियों में डाला जा रहा है। वीकेंड के दौरान वीआईपी लोगों को मंदिर और पर्यटन स्थलों की ओर घूमने नहीं आना चाहिए। इससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने पुलिस के अधिकारियों से वीकेंड पर अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की मांग की है।
डेढ़ घंटे जाम का सामना करना पड़ा। वीआईपी कार्यक्रम के चलते वाहनों को इस तरह रोकना गलत है। - सौरभ भारद्वाज, दिल्ली
ड्यूटी के बाद नैनीताल लौट रहा था। वीआईपी के चक्कर में आम जनता को परेशान करना ठीक नहीं है। - देवेंद्र मिश्रा, नैनीताल
मॉलरोड से भवाली तक गाड़ियों की लंबी कतारें
नैनीताल। सरोवरनगरी इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। पर्यटकों की भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। शुक्रवार को सुबह और शाम के समय शपहर की सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इससे चंद किलोमीटर का सफर तय करने में भी लोगों को घंटों का समय लगा। इस रेंगते ट्रैफिक के कारण स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीकेंड से पहले लगा जाम, यात्री, पर्यटक हुए परेशान
हल्द्वानी। वीकेंड से पहले ही शहर की सड़कें जाम से जकड़ गईं। शुक्रवार दोपहर में काठगोदाम से गुलाबघाटी-रानीबाग क्षेत्र में वाहन रेंगते नजर आए। शाम को काठगोदाम से शीशमहल और गौलापार बाईपास मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। वीआईपी मूवमेंट के चलते यातायात रोकने के कारण जाम लग गया। इससे पहाड़ से वापसी कर काठगोदाम रेलवे स्टेशन से देहरादून की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीआईपी का काफिला निकलने के बाद वाहन चालकों को राहत मिली।
नैनीताल रोड पर जाम न लगे इसके लिए काठगोदाम थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। देर शाम जाम लगने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया था। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें