फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में नहीं बनेगा लाइट एंड साउंड सिस्टम

Sat, 20 Jun 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। लाइट एंड साउंड सिस्टम के लिए भूमि नहीं मिलने से वन विभाग ने इस प्रस्ताव को विलोपित करने की योजना बनाई है। रामनगर में लाइट एंड साउंड सिस्टम वर्ष 2022 में आमडंडा में बनाया जा रहा था, लेकिन भूमि हस्तांतरण न होने के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका। फिर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर स्थित वर्कशॉप में इसे बनाने का निर्णय हुआ। विगत वर्ष रामनगर वन प्रभाग के नगर वन में सिस्टम बनाने की योजना बनाई गई। इसके लिए उत्तराखंड ईको टूरिज्म और रामनगर वन प्रभाग के अधिकारियों की ओर से कई सर्वे भी किए गए। भूमि हस्तांतरण में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को अब विलोपित करने का निर्णय लिया है। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि लाइट एंड साउंड सिस्टम को विलोपित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें