फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्लीताल में गिर रहे बोल्डर, खतरे की जद में कई मकान

Sun, 03 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
आपदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार 48 घंटे में 217 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बारिश की वजह से अब नैनीझील के साथ ही सूखाताल झील भी भरने लगी है। इस बीच तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में जिला जेल के समीप सिपाहीधारे में पहाड़ी से लगातार बड़े-बड़े बोल्डर गिरने शुरू हो गए हैं। शनिवार की सुबह एक बोल्डर बिजली के पोल को तोड़ते हुए जेल मार्ग पर अटक गया। बोल्डरों के गिरने से क्षेत्र के कई घरों को खतरा बढ़ गया है। माल रोड पर भी इंडिया होटल के समीप नाले से मलबा गिर रहा है। बारिश से जिले के 14 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। मार्गों के बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी हैं।

नगर में शनिवार को सुबह से ही बारिश होने से लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश की वजह से नैनी झील में भी नावें नहीं चली। पर्यटन स्थलों में भी विरानगी छायी रही। तल्लीताल में सिपाहीधारे के समीप रामसिंह नेगी के घर के सामने की पहाड़ी से बीती रात से पत्थर गिर रहे हैं। एक बड़ा बोल्डर बिजली पोल को ध्वस्त करता हुआ अजय बिष्ट व संजय बिष्ट के मकान पर गिरते बचा। इस दौरान क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गयी। लगातार गिर रहे बोल्डर से राम सिंह, संजय, अजय, त्रिभुवन पंत व नीरज पांडे आदि के घरों को भी खतरा बन गया। सूचना मिलते ही पटवारी अमित साह ने मौके पर पहुंचकर पालिका व बिजली विभाग को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


माल रोड में आ रहे मलबे को दिनभर जेसीबी की ओर से हटाया जाता रहा। खुर्पाताल के ग्राम प्रधान मन मोहन सिंह कनवाल ने बताया कि रात्रि में करीब सात बजे बजून निवासी राहुल साह अपनी कार से घर को जा रहे थे कि बारापत्थर में घोड़ा स्टैंड में पहाड़ी से पत्थर उसके कार के बोनट में गिर गया जिससे बोनट क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन कार में बैेठे राहुल व अन्य लोग बच गए। नारायणनगर क्षेत्र में बारिश के साथ मलबा आने से कई घरों में घुस गया। पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जंतवाल के घर की चाहरदीवारी की दीवाल गिरने से उनके मकान को भी खतरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे में 77 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 48 घंटे में 217 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले के 14 मोटर मार्ग बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी 
खुर्पाताल-रुसी बाईपास, गर्जिया-रामनगर, भुजान-बेतालघाट, देवीपूरा-सौड़, अमेल-खोला,  कैंची-हरतपा, बानना मोटर मार्ग, भौर्सा-पिनरौ, हरतपा-हली, हल्द्वानी-अल्मोड़ा एनएच, छेड़ाखान-अमजड़, देवली-मततोली, बबियाड़-तुदली मोटर, छेडाखान-अमजड़ मोटर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। ब्यूरो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें