फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के इंतजाम में कट रहा पहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनिबाजार और कुसुमखेड़ा स्थित 111 एचजी नलकूप अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। गौजाजाली, जोशी विहार, शनिबाजार, तल्ली हल्द्वानी, गायत्री विहार में भी पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गायत्री नगर कैनाल रोड के लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी केवल 10 मिनट ही आ रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सप्लाई सामान्य नहीं हुई है। क्षेत्र के प्रेम बल्लभ जोशी, कृष्ण जोशी, अंशुल मैनाली, दीपा बिष्ट, उमा बिष्ट आदि ने सप्लाई सुचारु करने की मांग उठाई है। क्षेत्र के एई नीरज तिवारी और अपर सहायक अभियंता प्रमोद पांडे का कहना है कि रोड कटिंग होने और बारिश में गंदा पानी आने से टैंक पूरा नहीं भर पा रहा है। तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि डी क्लास, दुर्गा विहार, प्रगति विहार, नागेश्वर कॉलोनी में पानी की बूंद नहीं आ रही है। लोगों को टैंकरों से भी मात्र एक दो बाल्टी पानी ही मिल पा रहा है। अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय का कहना है कि लाइनों में प्रेशर की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। शनिबाजार और कुसुमखेड़ा स्थित नलकूप की लिफ्टिंग शुरू करा दी है। जल्द नलकूप दुरुस्त किया जाएगा।
बिठौरिया के लोग दो दिन से पानी को तरसे
हल्द्वानी। बिठौरिया, लालडांठ क्षेत्र की आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन से मंगलवार देर शाम तक सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई। दो दिन से क्षेत्रवासियों को पानी नहीं मिला है। इससे क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी पानी का संकट झेल रही है। जलसंस्थान के एई एलएम पांडे ने बताया कि बिठौरिया लाइन की मरम्मत का काम देर शाम तक जारी रहा। नाले के पास लाइन टूटने से उसे ठीक कराने में अधिक समय लग रहा है। फिलहाल इलाके में टैंकरों से पानी बांटा गया है। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि अभी फिल्टर प्लांट से बिठौरिया लाइन में पानी नहीं दिया गया है। बिठौरिया लाइन ठीक होने और पानी देने की जानकारी मिलने पर ही प्लांट से पानी दिया जाएगा। अब बुधवार को ही पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें