फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल कांटा प्रमाणित नहीं होने पर पांच बैंकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बैंक बिना बांट माप विभाग से अपने कांटे प्रमाणित किए गोल्ड लोन बांट रहे हैं। पूर्ति विभाग ने मंगलवार को हल्द्वानी के 10 बैंकों में छापा मारा। जांच में पता चला कि पांच बैंकों ने तौल कांटे प्रमाणित नहीं कराए थे। इस पर बांट माप विभाग ने पांचों बैंकों को नोटिस दिया है। वहीं, पेट्रोल पंप और दुकानदारों ने भी अपने तराजू, बांट-माप का सत्यापन नहीं किया था। इन्हें भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बैंक गोल्ड पर लोन देने से पहले सोने का वजन करता है। फिर गिरवी सोने की कीमत के आधार पर लोन देता है। बांट माप विभाग को शिकायत मिल रही थी कि गोल्ड लोन देने के दौरान बैंक तौल में घटतौली कर रहे हैं। इससे वह अधिक सोना गिरवी रख कम लोन बांट रहे हैं। शिकायत के बाद शासन ने बांट माप विभाग को जांच करने के आदेश दिए थे। बांट माप निरीक्षक शांति भंडारी ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने हल्द्वानी के 10 बैंकों की जांच की। जांच के दौरान पांच बैंकों ने कहा कि वह बाहर सुनार से सोना तुलवाते हैं। उधर पांच बैंकों में पांच तौल मशीन मिली, लेकिन बैंकों ने बांट माप विभाग से अपनी मशीनों को प्रमाणित नहीं कराया था। इस पर उन्हें नोटिस दिया गया है। एक पैकेजिंग मसाला कंपनी, पेट्रोल पंप और कई दुकानदारों ने भी बांट-माप का वेरीफिकेशन नहीं कराया था। इस पर उन्हें भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें