फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकोनिया में दुकान से सौ मोबाइल चोरी

Tue, 11 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकोनिया में रविवार रात मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर मोबाइल के सौ सेट उड़ा ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पूछताछ में पता चला कि दुकानदार ने रात में सीसीटीवी कैमरा बंद किया था।
विज्ञापन


चौकीदार ने भी बरसात के चलते दुकान की तरफ ध्यान नहीं दिया। दुकानदार का दावा है कि चोरी हुए सामान की कीमत 15 लाख है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उजालानगर निवासी वकार अहमद की तिकोनिया में एरोड्रम रोड पर मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह वकार रविवार रात दुकान बंद कर घर चले गये। सोमवार सुबह वह दुकान में पहुुंचे तो शटर के ताले टूटे थे।
विज्ञापन


दुकान के भीतर देखा तो सौ मोबाइल सेट गायब थे। वकार ने घटना की जानकारी भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


दुकानदार ने  पुलिस को बताया कि उसने रात में सीसी टीवी कैमरा आफ कर दिया था। पुलिस ने इलाके के चौकीदार अर्जुन चंद से भी पूछताछ की।

चौकीदार ने बताया कि रात एक से ढाई बजे तक  बरसात होने के कारण वह नैनीताल रोड स्थित एक दुकान के सामने रुक गया था।

इसके चलते उसे घटना के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। देर शाम फोरेंसिक की टीम ने भी दुकान से फिंगर प्रिंट लिये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें