फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पार्किंग बने तो दूर हो जाएगी जाम की समस्या

Tue, 11 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्गों में सार्वजनिक पार्किंग बनाए जाने से जाम की समस्या दूर हो सकती है। मुख्य मार्गों के अलावा शहर में कई जगहों पर पर्याप्त खाली जगह पड़ी है।
विज्ञापन


खाली जगह पर कब्जा है या फिर कूड़ाघर बना है। जगह-जगह सड़कों के किनारे पीली पट्टी खींचकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जा सकती है।

 प्रशासन ने इसकी पहल की है। सोमवार को अमर उजाला ने भी शहर में कई ऐसे स्थान चिह्नित किए जहां पार्किंग के लिए पर्याप्त खाली जगह है।

डीएम कैंप आफिस के सामने : चर्च से लेकर जलसंस्थान दफ्तर के सामने तक सड़क काफी चौड़ी है। सड़क छोड़ दी जाए तो करीब 15 फीट चौड़ी जगह है।

इसमें दुकानदारों का सामान फैला रहता है। इस क्षेत्र में डीएम कैंप कार्यालय, कई बैंक, जलसंस्थान और बिजली विभाग का दफ्तर प्रमुख हैं। जहां लोगों की भीड़ रहती है। इस जगह को बेहतर पार्किंग बनाया जा सकता है। यहां कतार से दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं।

मंगल पड़ाव : यहां नागपाल होटल से लेकर मंगल पड़ाव चौकी के ठीक सामने तक काफी चौड़ी सड़क है। इस इलाके में जगह-जगह चाट, मोमो, चाऊमीन के ठेलियां लगती हैं।
विज्ञापन


खाली जगह में आटो और रिक्शे खड़े होते हैं। मंगल पड़ाव में वाहनों का सबसे अधिक दबाव होता है। इस जगह में कार पार्किंग बन सकती है। नागपाल होटल के सामने पहले से ही दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनी है।

 कोतवाली के पास : कोतवाली एवं आसपास में काफी खाली जगह है। कोतवाली गेट से लेकर नैनीताल कोआपरेटिव बैंक तिराहा तक दोपहिया वाहन पार्किंग बन सकती है।

इस जगह पर कूड़ाघर, चाय, हेलमेट की ठेलियां लगती हैं। धार्मिक पुस्तकें और सामान की एक बस नियमित रूप से खड़ी होती है।

भोटिया एवं जागनाथ मार्केट के पास : कालाढूंगी रोड में जीजीआईसी के पास भोटिया एवं जागनाथ मार्केट में पर्याप्त खाली जगह है। कालाढूंगी रोड में पार्किंग के लिए सबसे बेहतर जगह यहीं है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल के आगे : पटेल चौक की तरफ को बेस अस्पताल के आगे पुराना रिक्शा स्टैंड है। अब यहां रिक्शे खड़े नहीं होते हैं।

 आसपास खोखे वालों ने कब्जा कर लिया है। बाकी जगह पर ठेलियां लगती हैं। पर्याप्त जगह होने के कारण यहां बाजार क्षेत्र की बेहतर पार्किंग का विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें