फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सिलौटी में पिंजरे में फंसा बाघ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर रानीबाग सेंटर भेजा; लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 12 Dec 2024 10:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल

सार

नौकुचियाताल के सिलौटी में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में बुधवार की रात एक बाघ फंस गया। विभाग की ओर से बाघ को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है।
विज्ञापन
सिलौटी में पिंजरे में फंसा बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल के पास नौकुचियाताल के सिलौटी में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में बुधवार की रात एक बाघ फंस गया। विभाग की ओर से बाघ को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है। पकड़ा गया बाघ नर है। इससे पहले सिलौटी से एक तेंदुआ भी वन विभाग की ओर से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 25 नवंबर को सिलौटी में वन्य जीव के हमले में चारा काटते समय एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद वन विभाग की ओर से पांच पिंजरे और 35 ट्रैप कैमरे के साथ वन कर्मियों की टीम लगाई गई थी। वन विभाग के ट्रैप कैमरे में बाघ दिखाई दिया था। बाघ को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगी हुई थी। इसके लिए पिंजरे में एक जानवर को रखा गया था। बुधवार की रात सिलौटी में वन विभाग के पिंजरे में बाघ फंस गया। विभाग देर रात ही बाघ को रेस्क्यू कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले गया। बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीणों को राहत है।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि वन विभाग ने बाघ को पकड़ लिया है। लेकिन क्षेत्र में मादा बाघिन होने का भी अंदेशा है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में नजर बनाए रखने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि बुधवार की रात पिंजरे में बाघ को पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि बाघ को रानीबाग भेज दिया है। पकड़ा गया बाघ नर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें