फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी पार्क में शिकार कर रहा कॉर्बेट से भेजा गया बाघ

विज्ञापन
रामनगर कॉर्ब-ेट से भेजा बाघ राजाजी पार्क के लगे कैमरा ट्रैप में दिखा। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज से राजाजी पार्क में भेजे गए बाघ की हर गतिविधि पर एनटीसीए लगातार नजर बनाए हुए है। कैमरा ट्रैप की तस्वीरों से पता चलता है कि बाघ वहां लगातार शिकार कर रहा है। वनकर्मी उसकी हर गतिविधि की जानकारी एनटीसीए को दे रहे हैं।
विज्ञापन

एनटीसीए के डीआईजी सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि आठ जनवरी को कॉर्बेट के झिरना रेंज के लालढांग से एक बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर राजाजी पार्क में छोड़ा गया था। हालांकि बाघ के गले से रेडियो कॉलर हट गया है, बावजूद कैमरा ट्रैप से उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाघ अपना इलाका चिह्नित कर शिकार कर रहा है। बाघ की गतिविधियां काफी शानदार है। इससे साफ है कि राजाजी पार्क का वास बाघों के विचरण के लिए मुफीद है। बाघिन भी लगातार शिकार कर रही है। बाघिन के गले में तो रेडियो कॉलर लगा हुआ है, जिससे उसकी लोकेशन लगातार मिली रही है। बाघ के गले से रेडियो कॉलर हट हुआ है, लेकिन वह पार्क में लगे कैमरा ट्रैप में दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें