घास काटने गई वृद्धा को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया है। वहीं बाघ घटना वाले स्थल पर लौटकर ही नहीं आया। दूसरी तरफ मृतका के परिजनों को वन विभाग की ओर से मुआवजे के रूप में दो लाख का चेक दिया गया।
रिंगौड़ा में घास काटने गई वृद्धा को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया है। वहीं बाघ घटना वाले स्थल पर लौटकर ही नहीं आया। दूसरी तरफ मृतका के परिजनों को वन विभाग की ओर से मुआवजे के रूप में दो लाख का चेक दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को 66 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी स्व. गोसाई कड़ाकोटी को रिंगौड़ा मजार के पास घास काटते हुए बाघ ने हमलाकर मार दिया। वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा और ट्रैप कैमरा लगाया गया है। रात के समय वन कर्मियों की टीम गश्त कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
बाघ की लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है और उसकी मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। तीन से चार बाघों की हो रही मूवमेंटरामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर तीन से चार बाघ घूम रहे हैं। इनमें एक बाघिन और उसके शावक भी हैं। घटना वाले स्थान पर बाघ नहीं आया है। ऐसे में घटना को अंजाम देने वाले बाघ को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ को पकड़ने की अनुमति मिल गई है।