फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: सायरन बजाकर एंबुलेंस से लाया जा रहा था गांजा, पकड़ा गया; दो तस्करों से 58 किलो की बरामदगी

Fri, 20 Dec 2024 10:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर/नैनीताल

सार

Ramnagar News: सायरन बजाकर एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। तस्करों से 58 किलो गांजा बरामद किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सायरन बजाकर एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। तस्करों से 58 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी सराईखेत से मुरादाबाद गांजा ले जा रहे थे।

विज्ञापन


सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम पाटकोट रोड पर वन बैराज चौकी पर चेकिंग कर रही थी। पाटकोट की ओर से एक सफेद रंग की मारुति ईको एंबुलेंस आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर एंबुलेंस में बैठे व्यक्ति व चालक ने दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। चेकिंग में एंबुलेंस के अंदर पांच कट्टे मिले। कट्टों को खोलकर देखा गया तो उसमें 58 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रणधीर सिंह निवासी काजीपुरा मुरादाबाद, अरुण कुमार निवासी ग्राम सत्तीखेड़ भगतपुर मुरादाबाद दूसरी बार सराईखेत से गांजा लेकर जा रहे थे। पूछताछ में बताया कि मुरादाबाद में गांजा की सप्लाई देते हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों से इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें