फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में गई तेंदुए की जान, वनकर्मियों को गश्त के दौरान मिला शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग में कोसी रेंज के डॉन परेवा के कंपार्टमेंट नंबर 2 में मंगलवार देर शाम गश्त कर रही वन विभाग की टीम को मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद पशु चिकित्सकों का कहना है कि बाघ के हमले में मादा तेंदुए की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

कोसी रेंज के रेंजर ललित जोशी ने बतायका कि रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के डॉन परेवा कंपार्टमेंट के बीट नंबर दो में मंगलवार शाम विभाग के कर्मचारियों को गश्त के दौरान मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ। तेंदुए के गले और पेट में काफी घाव थे, घावों को देखकर आपसी संघर्ष का मामला लग रहा है। बताया कि आपसी संघर्ष में मादा तेंदुए की जान गई है। उसकी उम्र लगभग 4 वर्ष है। पोस्टमार्टम करने वाले सीटीआर के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत बाघ के हमले में हुई। बाघ ने तेंदुए के गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी गर्दन टूट गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें