कालाढूंगी। रतनपुर गांव में मंगलवार शाम करीब आठ बजे बाघ अपने दो शावकों और मादा बाघिन के साथ आबादी में पहुंच गया। बाघ के कुनबे को कुंदन बिष्ट के आंगन में घूमते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद बाघ इंदु मेहरा के बगीचे में चला गया।
भाजपा नेता कुंदन बसेड़ा ने गदगदीया के रेंजर प्रदीप कुमार असगोला को फोन किया। इस पर वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंची। सुभाष कुमार, शुभम कुमार, तारा बिष्ट, दीपक सैनी आदि ने वन विभाग से रात्रि गश्त, सीसीटीवी कैमरे लगाने और बाघ के कुनबे को रेस्क्यू करने की मांग की। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा।