फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाघ के शावक की मौत, सड़क पार करते समय चपेट में आया; मामला दर्ज

Wed, 19 Feb 2025 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

रामपुर-हल्द्वानी रोड पार कर रहे बाघ के शावक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में शावक की मौत हो गई। सूचना पर टांडा रेंज की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। वन विभाग की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में रामपुर-हल्द्वानी रोड पार कर रहे बाघ के शावक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में शावक की मौत हो गई। सूचना पर टांडा रेंज की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। वन विभाग की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। कुछ दिन पहले यह जंगल में अपनी मां के साथ नजर आया था।

विज्ञापन


मंगलवार शाम हल्द्वानी रोड पर संजय वन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर सड़क पार करते समय बाघ के शावक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर टांडा रेंज के रेंजर आरएन गौतम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शावक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। नर शावक की उम्र करीब छह महीने की है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रेंजर गौतम ने बताया कि हल्द्वानी रोड पर अक्सर बाघ, हाथी और चीतल सहित अन्य वन्यजीव पार करते हैं। टीम ने कुछ दिन पहले बाघिन को देखा था। संभवत: शावक बाघिन को हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें