फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, गंभीर

Sat, 06 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में शौच को गए एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर बाघ ग्रामीण को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


घायल को इलाज के लिए पहले संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल के बेहतर इलाज के लिए उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। 

शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे नई बस्ती लालढांग निवासी भीम सिंह आमपोखरा रेंज के जंगल में शौच को गया था। लौटते समय झाड़ी में घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला बोला दिया।
विज्ञापन


बाघ के हमले में जख्मी भीम के चिल्लाने की आवाज से बाघ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलते ही डीएफओ कहकशां नसीम भी मौके पर पहुंच गईं।

उन्होंने घायल के परिजनों को सांत्वना देते हुए बताया कि घायल के इलाज का पूरा खर्चा विभाग उठाएगा। इसके साथ ही घायल की सहायता के लिए विश्व प्रकृति निधि और कार्बेट फाउंडेशन की मदद ली जा रही है। डीएफओ ने बताया कि घटनास्थल के पास गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


सड़क किनारे हुई झाड़ियों को कटवाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की है। इधर, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर घायल का हाल जाना।

उन्होंने अपने स्तर से उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें