फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क में अधेड़ पर बाघ का हमला

Fri, 03 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी फूलताल ब्लाक कंपाउंड नंबर-7 में बाघ ने अधेड़ पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को रामनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम चोरपानी निवासी रामलाल (62) पुत्र मोतीराम बृहस्पतिवार को कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी फूलताल ब्लाक कंपाउंड नंबर-7 में जानवरों के लिए चारा लेने गया था। इसी बीच झाड़ी में घात लगाए बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। रामलाल के शोर-शराबा करने पर बाघ उसे घायल अवस्था में छोड़कर चला गया।

घायल रामलाल जैसे-तैसे घर पहुंचा। परिजन उसे अस्पताल लाए। सीएमएस डा. एचएस खड़ायत ने बताया कि बाघ के हमले से रामलाल के मुंह, गाल, गले और हाथों में गहरे जख्म आए हैं। वहीं, बिजरानी रेंज के क्षेत्राधिकारी महेश बिष्ट के साथ कोसी रेंज के क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह रावत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रामलाल का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है उसे शीघ्र विभागीय मुआवजा दिया जाएगा। घटनास्थल के आस-पास कांबिग करने के साथ ही ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें