फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: झाड़ियों में चर रहे भैंस और उसके बच्चे पर पड़ी बाघ की नजर, किया जानलेवा हमला, ऐसे बची दोनों की जान

Tue, 19 Dec 2023 02:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के रानीबाग के एचएमटी फैक्टरी के पास बाघ ने एक भैंस और उसके बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल में भाग गया। बाघ के हमले से लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
बाघ ने भैंस और उसके बच्चे पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में बाघ और तेंदुए के हमले से लोग डरे हुए हैं। एचएमटी फैक्टरी के पास बाघ ने एक भैंस और उसके बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल में भाग गया। बाघ के हमले से लोग दहशत में हैं। लोगों ने रात में घरों से निकलना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि एचएमटी फैक्टरी से लगी झाड़ियों में सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग मवेशियों को चराने के लिए गए थे। तभी किसी वन्यजीव ने भैंस और उसके बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर बाघ था। हालांकि वन विभाग का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला करने वाला जानवर बाघ था या तेंदुआ।  उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी है। लोगों से देखभाल कर ही घर से निकलने को कहा गया है। 
विज्ञापन


अब त्यौना गांव पहुंचा बाघ 
भीमताल के पिनरौ गांव की प्रधान तारा पलड़िया ने बताया त्यौना गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे नवीन पलड़िया के घर के पास ग्रामीणों ने बाघ देखा। बताया कि पूर्व में भी नवीन की पत्नी पर बाघ ने हमले का प्रयास किया था। उन्होंने वनाधिकारियों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें