फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लगातार दरक रहा टिफिन टॉप...डोरोथी सीट के चारों तरफ चौड़ी हो रहीं दरारें

Fri, 30 Jun 2023 07:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

साल दर साल टिफिन टॉप में दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं। पिछले दिनों फोटोग्राफर और पद्मश्री अनूप साह ने क्षेत्र का निरीक्षण कर जिला प्रशासन से टिफिन टाप में सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
टिफिन टॉप में आईं दरारें।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर की ऊंची चोटी टिफिन टॉप की पहाड़ी में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। यहां हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। जिला प्रशासन को पिछले दिनों उच्च स्तरीय तकनीकी समिति की ओर से किए गए सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है। तकनीकी समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद क्षेत्र में भूस्खलन की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, जसपुर में कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत

बता दें कि साल दर साल टिफिन टॉप में दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं। पिछले दिनों फोटोग्राफर और पद्मश्री अनूप साह ने क्षेत्र का निरीक्षण कर जिला प्रशासन से टिफिन टाप में सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की थी। इसके बाद तत्कालीन डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने दरारों व भूस्खलन को गंभीरता से लेते हुए भू-वैज्ञानिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के अलावा लोनिवि, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा था। इस टीम ने निरीक्षण कर सुझाव दिया था कि जब तक स्थायी रूप से भू-तकनीकी सर्वेक्षण न हो, पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत डोरोथी सीट व्यू प्वाइंट पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम धीराज गर्ब्याल ने समिति की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत डोरोथी सीट पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। उन्होंने अधिकारियों को व्यू प्वाइंट स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ प्रवेश स्थल के आसपास बैरिकेडिंग के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन की मांग के बाद टिफिन टाप की पहाड़ी में एक उच्च स्तरीय तकनीकी समिति भी पहुंची। अब प्रशासन को इस उच्च स्तरीय तकनीकी टीम की सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि यहां सुरक्षात्मक कार्य कराए जा सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें