फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फड़ संचालकों के लिए बनेगा तीन मंजिला भवन

Tue, 12 Nov 2024 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। पंत पार्क व अन्य स्थानों पर अवैध तरीके से फड़ संचालन करने वाले कारोबारियों को भी अब स्थायी दुकान मिल सकेगी। पालिका ने पूर्व में वेंडर जोन बनाने के लिए चिह्नित की गई मल्लीताल लकड़ी टाल की जमीन पर तीन मंजिला भवन निर्माण की डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। पालिका फंड से भवन निर्माण कर फड़ों को वहां विस्थापित किया जाएगा।

बता दें कि पंत पार्क, माॅलरोड समेत अन्य स्थानों पर फड़ लगने के कारण राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। पूर्व में हाईकोर्ट ने पंत पार्क में निर्धारित समय पर ही चिह्नित लोगों को फड़ लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन चिह्नित 121 लोगों के इतर 200 से ज्यादा लोग पार्क में फड़ लगा रहे हैं। वहीं, मॉलरोड पर भी 20 से ज्यादा लोगों ने फड़ लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंदिर माला प्रोजेक्ट के तहत नयना देवी मंदिर व पंत पार्क का सौंदर्यीकरण करने के लिए फड़ों को स्थायी रूप से विस्थापित किए जाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत फड़ संचालकों के लिए लकड़ी टाल में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि फड़ों को विस्थापित करने के लिए मल्लीताल लकड़ी टाल की भूमि का चयन किया गया था, जिसे वेंडर जोन के लिए विकसित किया जाना है। उन्होंने बताया कि वेंडर जोन के लिए तीन मंजिला भवन बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर डीपीआर बनाई जा रही है। पालिका बजट से वेंडर जोन विकसित कर फड़ों को यहां विस्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें